फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Student forgot to keep money in bag, informed about theft to police

बैग में रुपये रखकर भूली छात्रा, पुलिस को दी चोरी की सूचना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Student forgot to keep money in bag, informed about theft to police
बैंक पहुंची छात्रा ने रुपये चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। जबकि, वह रुपये पर्स में रखकर भूल गई थी। पुलिस ने छात्रा को समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

ये मामला नगर कोतवाली सदर क्षेत्र में बिजनौर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के बाहर का है। नगर के मोहल्ला वासुदेव कालोनी की छात्रा बुशरा का खाता इसी शाखा में है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे वह घर से खाते में 32 हजार रुपये जमा करने के लिए बैंक आई थी। बैंक के बाहर काफी भीड़ थी। उसने 27 हजार रुपये जेब में रख लिए तथा पांच हजार रुपये बैग में रख लिए। धक्का-मुक्की कर वह बैंक में पहुंची और रुपये चैक किए। जेब में 27 हजार रुपये याद रहे मगर बैग में रखे पांच हजार रुपये भूल गई। घबराहट में उसने समक्षा कि किसी ने उसके रुपये चोरी कर लिए हैं। डॉयल-112 के साथ ही प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। घबराई छात्रा को समझा कर महिला पुलिस कर्मी से उसके बैग की तलाशी ली तो रुपये रखे मिले। छात्रा को समझाकर घर भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चोरी का मामला नहीं था। छात्रा बैग में रुपये रख कर भूल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed