{"_id":"69d80e84fd95698b6c02145b","slug":"student-expelled-from-home-after-scolding-his-mother-found-safe-in-field-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-161182-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मां की डांट से नाराज होकर घर से निकाला छात्र खेत से सकुशल मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मां की डांट से नाराज होकर घर से निकाला छात्र खेत से सकुशल मिला
विज्ञापन
नौगावां सादात। गांव देहरा में मां के डांटने पर नाराज होकर एक 14 वर्षीय छात्र घर से निकल गया। जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अपहरण की आशंका पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज एक घंटे में छात्र को गांव के ही एक खेत से सकुशल बरामद कर लिया।
किसान शेखर चंद का बेटा मनु स्थानीय स्कूल में पढ़ता है। बुधवार सुबह वह स्कूल जाने में देर कर बैठा, जिस पर उसकी मां रजनी ने उसे डांट दिया। इसी बात से नाराज होकर मनु बुधवार की सुबह करीब 10 बजे घर से यह कहकर निकल गया कि वह दौड़ लगाने के लिए कताई मिल जा रहा है लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने शाम करीब साढ़े छह बजे थाने पहुंचकर सूचना दी। तत्काल दो टीमें गठित कर छात्र की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने छात्र की लोकेशन के आधार पर उसे गांव के पास ही एक खेत से सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह मां की डांट से नाराज होकर खेतों में जाकर छिप गया था। सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि छात्र पूरी तरह सुरक्षित है और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।