{"_id":"629a5a438b85db09181daf13","slug":"student-dies-of-electrocution-while-taking-bath-tubwell-dhanaura-news-mbd4302699142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल में नहाते समय करंट से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल में नहाते समय करंट से छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी से बचने के लिए ट्यूबवेल में नहाने उतरे दो छात्र करंट की चपेट में आ गए। करंट से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह झुलस गया। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव मुर्गुपुर निवासी सगे भाई रामवीर और समरपाल का परिवार रहता है। दोनों भाई मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। रामवीर का 13 साल का बेटा काविंद्र कक्षा छह और समरपाल का 15 साल का पुत्र अंकुर कक्षा सात का छात्र है। शुक्रवार की सुबह दोनों पड़ोस के ही मुरारी के खेत में मजदूरी के लिए टमाटर तोड़ने गए थे। टमाटर तोड़ने के बाद दोनों घर वापस आ रहे थे। गर्मी से बचने दोनों रामकिशन के ट्यूबवेल में नहाने लगे। नहाने के दौरान अचानक पानी में बिजली का करंट उतर आया। करंट की चपेट में आकर काविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकुर बुरी तरह झुलस गया। मौके पर आए रामकिशन ने दोनों को ट्यूबवेल में अचेत हालत में देखा तो ट्यूबवेल बंद कर शोर मचाया। लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। जानकारी होने पर दोनों छात्रों के परिजन भी मौके पर आ गए। परिजन उनको लेकर सरकारी अस्पताल आए। चिकित्सक ने काविंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि अंकुर की नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन विलाप करने लगे। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वारदात के समय माता-पिता रिश्तेदार की आरिष्टी में शामिल होने गए थे
बछरायूं। काविंद्र के माता विमला देवी व पिता रामवीर सिंह अपने एक रिश्तेदार की मौत होने पर उसकी आरिष्टी में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार की शाम को बाहर गए हुए थे। शुक्रवार की सुबह एक परिजन ने काविंद्र की मौत की सूचना उनको फोन पर दी। अपने लाल की मौत की जानकारी मिलने पर विमला बेसुध होकर गिर पड़ी और पिता यह सुनकर अवाक रह गया। दोनों को समझ नहीं आ रहा था कि अचानक यह सब कैसे हो गया। काविंद्र की मौत की जानकारी मिलने पर रिश्तेदारी में भी लोग शोक में डूब गए। सूचना मिलने पर माता-पिता रोते बिलखते सरकारी अस्पताल पहुंचे और अपने कलेजे के टुकड़े से लिपट कर बिलखने लगे।
विज्ञापन
बिजली करंट की चपेट में आकर लोगों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छात्र काविंद्र की मौत से पहले चार और लोगों की मौत बिजली करंट की चपेट में आकर हो चुकी है। बीती 31 मई को थाना बछरायूं के गांव चौखट में बुजुर्ग किसान राजपाल की मौत खेत पर बिजली तार की चपेट में आने से हो गई थी। पांच मई को ग्राम दासपुर निवासी व संविदा बिजलीकर्मी अमित की मौत भी शटडाउन के दौरान बिजली आपूर्ति चालू करने पर करंट लगने से हो गई थी। सात मई को ग्राम शाहपुर रझेड़ा निवासी लोकेंद्र पुत्र छोटन की मौत छत पर काम करने के दौरान बिजली करंट लगने से हो गई थी। आठ मई को ग्राम शेरपुर निवासी एक किसान की भी मौत बिजली करंट लगने से हो गई थी।