फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Student dies in collision between two bikes

दो बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Student dies in collision between two bikes
धनौरा-कमेलपुर मार्ग पर ग्राम शाहपुर रझेड़ा के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। जबकि दोनों बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र के चाचा की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोहददीनपुर निवासी महावीर सिंह सोमवार की देर रात 11.30 बजे अपने भतीजे विवेक कुमार पुत्र सोमपाल उम्र 18 साल के साथ बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे। ग्राम शाहपुर रझेड़ा के पास उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से हो गई। टक्कर लगने पर दोनों बाइक पर सवार लोग नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद विवेक को मृत घोषित कर दिया। विवेक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए नगर में ही कोचिंग कर रहा था। टक्कर लगने से छात्र के चाचा महावीर सिंह व दूसरी बाइक पर सवार राजू पुत्र जगदीश निवासी ग्राम पालनपुर भी घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने महावीर सिंह की तहरीर पर राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed