{"_id":"61c4c745063bdf5da0548cdc","slug":"student-accuses-teacher-of-trying-to-rape-case-registered-hasanpur-news-mbd413682295","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने शिक्षक पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने शिक्षक पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। नगर के एक इंटर कालेज में कक्षा दस की छात्रा ने विद्यालय के शिक्षक पर विद्यालय की लाइब्रेरी में दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि आए दिन शिक्षक छेड़खानी करता रहता है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी शिक्षक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी पंद्रह वर्षीय किशोरी इंटर कालेज में कक्षा दस की छात्रा है। बताते हैं कि बुधवार को छात्रा विद्यालय की लाइब्रेरी में गई थी। आरोप है कि इस दौरान पीछे से एक शिक्षक पहुंच गया। छात्रा को बुरी नीयत से पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने शोर मचाया तो किसी से बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। छुट्टी के बाद छात्रा घर चली गई। घर पर गुमसुम रहने पर परिजनों से उससे वजह पूछी तो छात्रा ने परिजनों को सच्चाई बताई।
गुरुवार सुबह को गुस्साए परिजन छात्रा को साथ लेकर विद्यालय पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपी शिक्षक अमरपाल निवासी गांव पतेई भूड़ के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।