फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   strike of nhm workers

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल के चलते 53 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
strike of nhm workers
अमरोहा। एनएचएम संविदा कर्मचारियों का धरना छठवें दिन भी सीएमओ कार्यालय के बाहर जारी रहा। कर्मियों ने एक समान मानदेय दिए जाने और स्थानांतरण पॉलिसी लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। वहीं कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कोरोना रोधी टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। शनिवार को केवल 53 केंद्रों पर 5880 लोगों को टीका लगाया जा सका।
विज्ञापन

इससे पहले 170 से अधिक बूथों पर टीकाकरण होता था। धरने स्थल पर पहुंची पुलिस ने समझाने पर भी कर्मचारी नहीं माने। लिहाजा पुलिस को वापस लौटना पड़ा। सीएमओ कार्यालय पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को भी जारी रहा। इससे नाराज स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने कर्मचारियों से धरना खत्म करवाने की कोशिश की, लेकिन वह एकजुटता दिखाते हुए धरने पर ही डटे रहे। लिहाजा पुलिस वापस लौट गई। मंडल अध्यक्ष अब्दुल कादिर ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। जिला अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि हजारों कर्मचारी अपने गृह जनपद से दूर नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानांतरण प्रक्रिया को बहाल करते हुए इच्छुक कर्मचारियों का गैर जनपदीय स्थानांतरण किया जाए। कर्मचारियों के हड़ताल के चलते जिले में टीकाकरण पिछड़ रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि शनिवार को केलव 53 बूथ बनाए गए। जहां 10600 का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन केवल 5880 ने टीका लगवाया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले कर्मचारियों की हड़ताल का सबसे ज्यादा असर टीकाकरण पड़ रहा है। इससे पहले प्रतिदिन 170 से 180 बूथों पर टीकाकरण होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed