फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   strike

आज से बिजली निगम के कर्मचारी-इंजीनियर की हड़ताल, प्रशासन ने संभाली कमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
strike
अमरोहा। बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के कार्य बहिष्कार के ऐलान से प्रशासन चौकन्ना है। उसने बिजली निगम के रिटायर कर्मियों-इंजीनियर की सेवा लेने की योजना तैयार की है। पॉलिटेक्निक और आईटीआई के स्टाफ को सब स्टेशन में तैनात रखने का निर्देश दिया है ताकि टेक्निकल समस्या को फौरन दुरुस्त किया जा सके। पूर्व सैनिक भी सब स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था को देखेंगे। गुलड़िया सब स्टेशन पर अफसरों का खास फोकस है। इसके अलावा कुछ जगहों पर लेेेखपालों की ड्यूटी आवंटित की गई है। इंजीनियर और कर्मचारी भी कार्य बहिष्कार के फैसले पर अड़े हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के फैसले के प्रस्ताव पर बिजली कर्मचारी विरोध जता रहे हैं। उनका कहना है कि इससे समस्या सुधरेगी नहीं बल्कि और उलझेगी। बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने रविवार को ऐलान किया है कि निजीकरण के प्रस्ताव का आखिरी दम तक विरोध करेंगे। वहीं, हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन सजग हो गया है। डीएम उमेश मिश्र ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया है। इसके तहत सब स्टेशन की निगरानी आईटीआई और पॉलिटेक्निक के स्टाफ के जिम्मे रहेगी। इसके अलावा बिजली निगम के रिटायर इंजीनियर और कर्मचारी की सेवाएं ली जा रही हैं जिन्हें पेशन मिल रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम शशांक चौधरी ने बताया कि सब स्टेशन में ड्यूटी लगा दी गई है। रिटायर इंजीनियर और कर्मचारियों को मुस्तैद रहने को कहा गया है। पॉलिटेक्निक और आईटीआई के स्टाफ भी सब स्टेशन में मौजूद रहेंगे। इन लोगों से बिजली की टेक्निकल खराबी को दूर कराया जाना है।
विज्ञापन

बिजली घर में एकत्र होकर जताएंगे विरोध
अमरोहा। बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कार्य बहिष्कार के एलान को दोहराया है। पदाधिकारियों ने कहा है कि दिन में 10 बजे से कलेक्ट्रेट बिजली घर में एकत्र होंगे। यहां पर जिले के विभिन्न जगहों पर कार्यरत इंजीनियर और कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर बिजली इंजीनियर और कर्मचारियों की सूची तैयार हो गई है। इन लोगों से जरूरी सेवाओं को कराया जाना है। पॉलिटेक्निक और आईटीआई के स्टॉफ भी सब स्टेशन में रहेंगे। - शशांक चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed