{"_id":"66317bf0739d99c49301ca64","slug":"strictness-on-illegal-plating-in-regulated-area-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-117874-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विनियमित क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर सख्ती, होगी जुर्माने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विनियमित क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर सख्ती, होगी जुर्माने की कार्रवाई
विज्ञापन
अमरोहा। नियमों को ताक पर रखकर विनियमित क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध प्लॉटिंग कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जल्द ही प्रशासन अब ऐसी अवैध कॉलोनियों का चिह्नीकरण कर कार्रवाई करने जा रहा है। वहीं नोटिस के बाद भी जवाब न देने वाले भू स्वामियों पर जुर्माने लगाने की तैयारी की जा रही है।
शहर में नियमों को दरकिनार कर जमीन कारोबारी अवैध कॉलोनियों काट रहे हैं। लेकिन कॉलोनियाें में मूलभूत सुविधाएं न होने के चलते यहां प्लॉट खरीदने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। वहीं लेआउट पास न होने के कारण सरकार को भी भारी राजस्व हानि होती है। लेकिन शहर में अवैध कॉलोनियों को लेकर अब प्रशासन की नजर टेढ़ी हो चली है। अवैध रूप से बसाई जा रहीं कॉलोनियों पर कार्रवाई की जाएगी। विनियमित क्षेत्र में कांकर सराय रोड पर तकिया मोती शाह में करीब तीस बीघा जमीन पर अवैध रूप से प्लाॅटिंग करने वाले छह जमीन कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन नोटिस का जवाब न देने पर अब विनियमित क्षेत्र द्वारा जुर्माना लगाने की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
-- --
यह हैं कॉलोनी बसाने के नियम
- ले आउट स्वीकृत होना चाहिए।
- कॉलोनी में सड़कों का निर्माण होना चाहिए।
- पानी निकासी के लिए नाली की व्यवस्था होनी चाहिए।
- पार्क का निर्माण भी होना चाहिए।
- सीवर की व्यवस्था होनी चाहिए।
- बिजली की व्यवस्था भी होनी चाहिए।
-- -- -- -- -
विनियमित क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों का चिह्नीकरण होगा तथा जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी होगी। साथ ही मास्टर प्लान में जो जगह जिस उद्देश्य के लिए चिह्नित की गई हैं। वहां उसी से संबंधित निर्माण ही किया जा सकेगा।
विज्ञापन
- सुधीर कुमार, एसडीएम सदर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एसडीएम ने अवैध निर्माण रुकवाया
अमरोहा। पनबाड़ी तालाब पर हो रहे मंगलवार को हो रहे अवैध निर्माण को एसडीएम ने रुकवा दिया। एसडीएम ने विनियमित क्षेत्र के जेई को भवनों के नक्शे आदि जांचने के लिए निर्देशित भी किया गया है। पनबाड़ी तालाब पर जमीन कारोबारियों द्वारा कब्जा कर प्लाटिंग की जा रही थी। इसको लेकर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी थी। लेकिन मंगलवार को एसडीएम सुधीर कुमार को पनबाड़ी तालाब की जमीन पर निर्माण की जानकारी मिली तो वह नायब तहसीलदार एवं विनियमित क्षेत्र के जेई भानु प्रताप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे तथा निर्माण को रुकवा दिया। उन्होंने जेई विनियमित क्षेत्र को भवनों के नक्शे जांचने के निर्देश भी दिए हैं। संवाद