फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Strictness increased from Thursday evening regarding route divert regarding Tigri Ganga fair

तिगरी गंगा मेला ः रूट डायवर्ट को लेकर गुरुवार शाम से बढ़ाई सख्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Strictness increased from Thursday evening regarding route divert regarding Tigri Ganga fair
धनौरा में ब्लाक कार्यालय के पास पुलिसकर्मी रूट डायवर्ट करते हुए - फोटो : DHANAURA
तिगरी धाम। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेले के मुख्य स्नान पर श्रद्घालुओं को जाम का सामना न करना पड़े, इसके लिए गुरुवार शाम से रूट डायवर्ट को लेकर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दौड़ रहे भारी और माल वाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा है। हाईवे पर भारी और माल वाहक वाहनों को रोकने के लिए पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। गजरौला थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि रूट डायवर्ट का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। हर जगह पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। बड़े और माल वाहक वाहनों को रोकने के लिए हर जगह पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं। मुख्य स्नान पर जाम नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन

रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक-
रामपुर के शाहबाद से भारी एवं माल वाहक वाहनों को रूट डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला,नरौरा, बुलंदशहर होते हुए भेजे जा रहे हैं।
मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात-
मुरादाबादसे दिल्ली की ओर जाने वाले भारी एवं मालवाहक वाहनों को कांठ, स्योहारा, धामपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद से दिल्ली को जाएंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद से मेरठ व दिल्ली को जाने वाला वैकल्पिक यातायात मार्ग-
मुरादाबाद से मेरठ व दिल्ली की तरफ जाने वाला यातायात मुरादाबाद से टीएमयू की बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर होते हुए मेरठ कर दिल्ली निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदपुर से दिल्ली जाने वाले वाहन-
बिजनौरके चांदपुर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी व हल्के वाहनों को थाना धनौरा की बार्डर पुलिस चौकी रसूलपुर पर ही रोक दिया जाएगा। यहीं से वापस करते हुए बिजनौर बैराज, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली निकाले जाएंगे।

अमरोहा से दिल्ली जाने वाहनों को शिवालां कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे।
गजरौला से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात-
गजरौलाचौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी एवं मालवाहक वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर, बुलंदशहर होते हुए निकाला जाएगा।
धनौरा से दिल्ली जाने वाले वाहन-
धनौरा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को वाया चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर गुजारे जाएंगे।
संभल से दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक-
बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई वाया बुलंदशहर दिल्ली निकाला जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन संभल से हसनपुर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
हसनपुर से दिल्ली की तरफ वाले वाहन-
हसनपुर से मालवाहक एवं भारी वाहनों को संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, डिबाई से बुलंदशहर होते हुए गुजारे जाएंगे।
शाहजहांपुर से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक-
शाहजहांपुर से कटरा, जलालपुर, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर से दिल्ली भेजा जाएगा।
गाजियाबाद से बरेली व लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन-
गाजियाबाद से बरेली व लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी एवं मालवाहक वाहनों को लाल कुआं से मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए वाया बरेली और लखनऊ भेजे जाएंगे।
मेरठ से बरेली व लखनऊ जाने वाला यातायात-
मेरठ से बिजनौर, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद से बरेली होकर लखनऊ निकाले जाएंगे।
हापुड़ व मेरठ से रामपुर जाने वाले वाहन-
हापुड़व मेरठ से रामपुर की तरफ जाने वाहनों को रूट डायवर्ट कर गढ़चौपला से बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई,चंदौसी, बिलारी होते हुए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed