फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Strengthen the intelligence system so that incidents can be prevented: Rajkumar

खुफिया तंत्र को करें मजबूत जिससे रोकी जा सकें घटनाएं: राजकुमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
Strengthen the intelligence system so that incidents can be prevented: Rajkumar
अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार ने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी त्यौहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण तरीक से संपंन कराना हमारी प्राथमिकता होना चाहिए। त्योहारों को लेकर पहले हुए विवादों का निस्तारण एवं स्थलीय सत्यापन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में एडीजी जोन राजकुमार ने कहा कि आगामी त्योहार छठ, धनतेरस, दीपावली सहित अन्य त्योहारों को सकुशल संपंन कराने के लिए सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाए। जिससे जनपद में होने वाली छोटी से छोटी घटना का पता चल सके और समय रहते उसका निस्तारण कराया जा सके। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात करते हुए धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाए। कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। सोशल मीडिया पर माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों, भड़काऊ बयानबाजी या धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर पूर्ण नियंत्रण व रोकथाम के लिए महिला सुरक्षा दल, महिला बीट पुलिस कर्मी, महिला हैल्पडेस्क पर नियुक्त पुलिस कर्मी, पिंक बूथ, पिंक पेट्रोलिंग के महिला कर्मियों को और अधिक सक्रिय बनाया जाए। इस दौरान एसपी आदित्य लांग्हे, एएसपी राजीव कुुमार सिंह, सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed