फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Strength in the organization, difficult goals will also be easy

संगठन में शक्ति, कठिन लक्ष्य भी होगा आसान : राखी शर्मा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Strength in the organization, difficult goals will also be easy
अमरोहा। अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रांत की प्रदेश महामंत्री राखी शर्मा ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। संगठन से जुड़कर कठिन लक्ष्य को भी आसानी से हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को परिषद की जिला इकाई के संयोजन में आयोजित स्वाध्याय मंडल में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री ने परिषद के नए दायित्वों का निर्वहन करने वाले अधिवक्ताओं की सूची जारी की। राजपाल सिंह को जिला महामंत्री, रेनू अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष, राजीव सैनी को लिटिगेशन प्रमुख व मासिक बैठक प्रमुख, प्रशांत सिंह चाहल को लिटिगेशन उपप्रमुख, ईश्वर सिंह को न्याय प्रवाह प्रमुख बनाया गया। जबकि न्याय प्रवाह उपप्रमुख श्रवण कुमार, स्वाध्याय मंडल प्रमुख मनोज कुमार, जिला महिला प्रमुख चंचल सारस्वत, जिला उप प्रमुख स्नेहा चौधरी, न्याय केंद्र प्रमुख राजेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी रोहिताश कुमार बने।
विज्ञापन

वहीं, कोर्ट यूनिट अध्यक्ष विपेंद्र कुमार, महामंत्री पुलकित शर्मा, कोर्ट यूनिट महिला प्रमुख नीलम सिंह, कोर्ट यूनिट सदस्य अमित शर्मा, रवि कुमार शर्मा को बनाया गया। प्रदेश महामंत्री ने संगठन की शक्ति के बारे में विस्तार से बताया। प्रदेश कार्यकारिणी व एडीजीसी सदस्य सर्वेश शर्मा ने तीनों नए कानूनों की जरूरत व बदलावों के बारे में बताया। संरक्षक अवनीश शरण बंसल एडवोकेट व एडीजीसी बसंत सिंह सैनी ने कहा कि हम संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से काम करना चाहिए। इस दौरान बार अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, सचिव नरेंद्र पोषवाल, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, राजीव गोले, सतीश त्यागी, हरपाल सिंह चौहान, पवन कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed