फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Street lights are not working, roads become dark in the evening

Amroha News: स्ट्रीट लाइटें खराब, शाम से ही सड़कों पर गहरा जाता है अंधेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Street lights are not working, roads become dark in the evening
अमरोहा।
विज्ञापन

रोशनी के त्योहार दिवाली में अब अधिक समय नहीं बचा है, लेकिन शहर की सड़कों और गली-मोहल्लों में शाम होते ही अंधेरा पसरा नजर आता है। दरअसल, जगह-जगह खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं या फिर कुछ जगह लाइट ही नहीं लग सकी हैं।
कहा जाए तो पालिका प्रशासन की ओर से पथ प्रकाश को सुधारने के लिए ठोस पहल नहीं हो पा रही है। सबसे अधिक समस्या उन वार्ड में है, जो परिसीमन के बाद पालिका में शामिल हुए। यहां रात के समय अंधेरा ही रहता है। यह समस्या अमरोहा ही नहीं हसनपुर, गजरौला और मंडी धनौरा में भी बनी है। अब देखना होगा कि दिवाली से पहले पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त हो पाएगी या फिर लोगों को अंधेरे के बीच आवागमन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अमरोहा नगरपालिका क्षेत्र की बात करें तो इसमें 44 वार्ड हैं। जिनमें करीब साढ़े आठ हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। लेकिन, स्थिति यह है कि शहर में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। इससे शहर की सड़कों पर शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। ऐसी स्थिति में लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। परिसीमन के बाद 22 गांव पालिका में शामिल हुए। उनमें सबसे अधिक परेशानी है। जिसमें आशियाना कालोनी, रायपुर खुर्द, आफिसर कॉलोनी, विकास भवन मार्ग, बंबू गढ़ चौकी को जाने वाला मार्ग, गोकुल धाम, पंडकी, मीरासराय, हमीदपुरा, कल्याणपुरा आदि क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था ठप है। यही नहीं प्रमुख चौराहों व अन्य सड़कों पर भी कई जगह लाइट खराब हालत में हैं। अब जब दिवाली नजदीक है तो लोगों लाइट लगाए जाने की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 25 वार्डों में 2000 लाइट के बावजूद अंधेरा
गजरौला। नगरपालिका में 25 वार्ड है। इन सभी वार्डों में रोशनी के लिए 2000 लाइट लगी हैं। मगर मानसरोवर, आंबेडकर नगर सहित कई मोहल्लों में लाइट खराब हो गई हैं। जिससे उनमें अंधेरा रहता है। अहरौला तेजवन मार्ग पर लगीं लाइट कभी कभार जलती हैं। अब रोशनी का त्योहार निकट आ रहा है। जिन मोहल्लों में लाइट खराब हो गई हैं। उनको खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पालिका ने सुध नहीं ली तो उनकी दिवाली अंधेरे में मनाई जाएगी। पालिका ईओ दीपिका शुक्ला ने बताया कि सभी लाइट सही जल रही हैं। कोई खराब हो जाती है तो उसे सही करा दिया जाता है। दिवाली पर किसी वार्ड में अंधेरा नहीं रहेगा।
- 1800 लाइटें, फिर छाया रहता है अंधेरा
मंडी धनौरा। पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। पालिका क्षत्र में 1800 लाइटें लगी है। लेकिन, बाहरी क्षेत्र में बसी कॉलोनियों में शाम को अंधेरा हो जाता है। कई बार तो बंदर ही लाइटों को तोड़ देते हैं। हालांकि, पालिका का दावा है कि समय पर लाइटें बदल दी जाती हैं। लेकिन, रात में कई जगह लाइट खराब होने के चलते अंधेरा छा जाता है। पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल का कहना है कि दीपावली से पूर्व सभी खराब लाइटों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
- हसनपुर में खराब हैं कई स्ट्रीट लाइटें
हसनपुर। नगर पालिका क्षेत्र में कई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताते हैं कि नगर पालिका क्षेत्र में कुल 2326 बिजली के पोल हैं। जिनमें अधिकांश पोल पर स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। राजपूत कालोनी, लालबाग, मुख्य बाजार समेत कई स्थानों पर लाइटें खराब हैं। हालांकि नगर पालिका द्वारा लाइट खराब होने के बाद तुरंत ही उसे सही कराने का काम किया जा रह है।

- अमरेाहा नगर पालिका क्षेत्र में खराब लाइटों को बदलने का कार्य शुरू करा दिया गया है। परिसीमन के बाद पालिका में शामिल हुए गांवों में लाइट लगवाने का कार्य किया जा रहा है। दीपावली से पूर्व शहर भर की खराब स्ट्रीट लाइट बदलने के बाद नई लाइटें भी लगवाईं जाएंगी। इसके लिए पूरी प्लॉनिंग कर ली गई है। -
डॉ. ब्रजेश कुमार, ईओ अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed