फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stray dogs bite eight people in Ganganagar in three days

Amroha News: गंगानगर में आवारा कुत्ते ने तीन दिन में आठ को काटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs bite eight people in Ganganagar in three days
हसनपुर। क्षेत्र के गांव गंगानगर में आवारा कुत्ते का आतंक बना हुआ है। एक ही कुत्ते ने पिछले तीन दिनों में आठ लोगों पर हमला कर जख्मी कर दिया है। जिससे ग्रामीणों में कुत्ते को लेकर दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गंगानगर गांव निवासी पंकज कुमार का कहना है कि गांव में एक आवारा कुत्ता हिंसक रूप ले चुका है। वह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी पर हमला कर रहा है। कुत्ता अचानक राह चलते लोगों पर हमला कर रहा है। शुक्रवार को घर से खेत पर जा रहे पंकज कुमार पर रास्ते में आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में यह कुत्ता थन्नू सिंह, रमेश सिंह, पंकज कुमार, अंशु देवी, ओमपाल, मोनिका, शीतल और मीनाक्षी समेत आठ लोगों को घायल कर चुका है। कुत्ते के डर से गांव के बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लोग अब लाठी-डंडे लेकर बाहर निकलने को मजबूर हैं। कुत्ते के हमले के बाद घायल सीएचसी रहरा में जाकर एंटी रेबीज की डोज लगवा रहे हैं। रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा.शशांक चौधरी का कहना है कि अस्पताल में एंटी रेबीज की पर्याप्त डोज उपलब्ध हैं। जो भी डोज लगवाने पहुंचता है, उसे डोज लगवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed