फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stop pleading the case... or else I'll kill you

Amroha News: मुकदमे की पैरवी करना बंद कर दे... वरना जान से मार देंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Stop pleading the case... or else I'll kill you
अमरोहा। मुकदमे की पैरवी करना बंद कर दे... वरना जान से मार देंगे। यह धमकी दबंगों ने पीड़ित को दी। पीड़ित गुफरान खान ने मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला कटकुई में गुफरान खान का परिवार रहता है। चार सितंबर की शाम छह बजे गुफरान खान साथी खिजर के साथ कैलसा बाईपास से गांधी मूर्ति की ओर जा रहे थे। ताज गार्डन के पास मोहल्ले के ही सलीम, आजम, दिलनवाज और उमेर ने उन्हें रोक लिया। चारों आरोपियों ने कहा, तुमने हमारे खिलाफ मुकदमा लिखवाया है। तुम मुकदमे की पैरवी कर रहे हो। हमने कोर्ट में जमानत एप्लीकेशन डाल दी है, जमानत तो मिल ही जाएगी। तू मुकदमे की पैरवी करना बंद कर दे, नहीं तो जान से मार देगे। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में गुफरान खान की तहरीर सलीम, आजम, दिलनवाज, उमेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed