{"_id":"6234b1dbe58fdd787920296c","slug":"stone-pelting-in-two-sides-for-playing-dj-on-holi-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: होली पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: होली पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, दो लोग घायल
Fri, 18 Mar 2022 09:52 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 18 Mar 2022 09:52 PM IST
सार
एएसपी ने बताया कि डीजे की आवाज को लेकर घटना हुई है। एक-दूसरे तरफ से पत्थर भी फेंके गए हैं। हालात को संभाल लिया गया है। प्रकरण में पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरोहा में होली के मौके पर आखिर वही हुआ जिसका डर था। शहर में धार्मिक स्थल के पास डीजे की आवाज को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। जमकर बवाल हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। बवाल में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया। प्रकरण में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। वहीं पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
यह घटना अमरोहा नगर के मोहल्ला छंगा दरवाजा की है। मोहल्ले में मिश्रित आबादी है। यहां पर हिंदू समुदाय का मंदिर है, उसी के पास एक बिरादरी की धर्मशाला है, जबकि बगल में मस्जिद भी है। दोपहर करीब 1:20 बजे हिंदू समुदाय के लोग अबीर गुलाल लगाकर होली खेल रहे थे। इस दौरान तेज आवाज के साथ डीजे भी बज रहा था। 1:30 बजे जुमे की नमाज का समय भी था। इस दौरान नमाजियों ने डीजे की तेज आवाज को लेकर नाराजगी जताई और बंद कराने की मांग की। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों समुदाय के लोगों के बीच पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने छतों से पथराव किया।
विज्ञापन
बवाल की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में एएसपी चंद्र प्रकाश शुक्ला, सीओ सिटी विजय कुमार राणा, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पवार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पीएससी को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ कर बिगड़ते हालात संभाले। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को समझा कर विवाद शांत किया। बवाल में मोहल्ले में रहने वाले आदेश और बांटी घायल हो गए।
विज्ञापन