फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stone pelting in Luhari Khadar village over land possession

Amroha News: जमीन पर कब्जे को लेकर गांव लुहारी खादर में पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting in Luhari Khadar village over land possession
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे को लेकर गांव लुहारी खादर में पथराव हो गया। दो पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। इसमें दो युवक घायल हुए है। पुलिस ने मामले में भाजपा नेता समेत दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हथिखेड़ा निवासी भीष्म सिंह खड़गवंशी भाजपा के नेता है। वर्तमान पर उन पर सेक्टर संयोजक मंगरौली का दायित्व है। भीष्म सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर में जमीन ली थी। रविवार को जमीन की बाउंड्री कराने गए थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने जमीन को अपनी बताते हुए बाउंड्री करने का विरोध किया। जिस पर दोनों पक्षों में हंगामा होने लगा। एक पक्ष के लोगों ने छत पर खड़े होकर पथराव किया। जिसमें दो युवक जख्मी हो गए। पथराव की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना दावा पेश कर रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। एक पक्ष से भाजपा नेता भीष्म सिंह और दूसरे पक्ष के ओमवीर को हिरासत में लिया। दोनों को कोतवाली लाया गया। इसके बाद दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई के बाद छोड़ दिया गया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। वहीं, भाजपा नेता भीष्म खड़गवंशी का कहना है कि खरीदी हुई भूमि पर कुछ लोगों ने बाउंड्री नहीं करने दी। इसी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed