फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stone lying on 5.5 km road for one year, becoming the cause of accident

एक साल से 5.5 किमी सड़क पर पड़ा पत्थर, बन रहा हादसे का सबब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Stone lying on 5.5 km road for one year, becoming the cause of accident
जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते कताई मिल से गजस्थल तक करीब साढ़े पांच किलोमीटर सड़क की हालत खस्ता हो गई है। एक साल पहले नए सिरे से निर्माण कराने के नाम पर सड़क को तोड़कर पत्थर डाल दिया गया। लेकिन उसका निर्माण नहीं कराया। सड़क पर पड़ा पत्थर हादसे का सबब बन रहा है। इस सड़क से जुड़े छह से अधिक गांव के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत सड़क निर्माण नहीं हो सका। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से कताई मिल की दूरी केवल आठ किलोमीटर हैं। नौगांवा सादात रोड से कताई मील होते हुए एक रास्ता मंडी धनौरा रोड से जुड़ता है। कताई मिल से बजे स्थल गांव तक करीब साढे पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया जा रहा है। इस पर सीसी, डामर, टाईल्स, और नाली का निर्माण होना हैं। जिसकी लागत करीब दो करोड़ रुपये है। लेकिन जिम्मेदारों ने करीब एक साल पहले सड़क को तोड़कर पत्थर डाल दिया गया। जिसके बाद कोई निर्माण कार्य नहीं कराया गया। इस सड़क पर होने वाले निर्माण कार्य की दूरी के बीच देहरा, बरखेड़ा, गजस्थल समेत छह गांव पड़ते हैं। सड़क पर पत्थर डालने के बाद स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं। पत्थर पर बाइक सवार फिसल कर गिर रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। बरखेड़ा सादात के ग्राम प्रधान उमेश प्रजापति और गजस्थल के ग्राम प्रधान शकील अहमद ने बताया कि कई बार सड़क निर्माण के संबंध में संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों से की गई। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। इससे अच्छा था कि सड़क का निर्माण ही नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed