फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stone-firing in children's dispute, miscreants also attacked the police

बच्चों के विवाद में पथराव-फायरिंग, पुलिस पर भी हमलावर हुए उपद्रवी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Stone-firing in children's dispute, miscreants also attacked the police
हसनपुर(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में बच्चों में हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर पथराव हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग हुई। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की तो पुलिस टीम पर ही पत्थर फेंकने शुरू कर दिए पुलिस वालों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने मामले में तमंचे के साथ एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। 12 लोगों नामजद एवं 10-12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि गांव सिहाली जागीर में चार दिन पूर्व दो बच्चों में कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर बड़ों में भी मारपीट हो गई थी। लेकिन मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई थी। शुक्रवार सुबह को फिर उसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों का घर भी आमने सामने हैं। गाली गलौज के साथ एक दूसरे के घरों की तरफ पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में ही कई राउंड फायरिंग हुई। मनौटा चौकी से भी पुलिस पहुंच गई। आरोपी पुलिस पर ही हमलावर हो गए। पुलिस की तरफ पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस कर्मियों ने पीछे हटकर खुद को बचाया। इसके बाद थाने से और पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो आरोपी घरों से भाग गए। पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ मौके से दबोच लिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि उप निरीक्षक गजेंद्र पाल शर्मा की तहरीर पर पथराव, बलवा, पुलिस कार्य में बाधा डालने व फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में मोहम्मद सादिक, जहांगीर, मुजाहिद, मुजीब, नादिर, इमरान, रिजवान, मिसरार, मंसूर, अरबीन, सादिक और जाबेद को नामजद जबकि 10-12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी जावेद को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सिहाली जागीर में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग की घटना सामने आई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।-----श्रेष्ठा ठाकुर, सीओ हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed