फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Stolen bike recovered from Amroha a year and a half ago from Kundarki, two arrested

Amroha News: कुंदरकी से डेढ़ साल पहले चोरी की बाइक अमरोहा से बरामद, दो गिरफ्तार

Tue, 18 Jul 2023 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 18 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Stolen bike recovered from Amroha a year and a half ago from Kundarki, two arrested
अमरोहा। डेढ़ साल पहले मुरादाबाद से चोरी बाइक को नगर कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। आरोपी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे। घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार की रात टीपीनगर चौकी प्रभारी सुभाष चौहान सिपाहियों के साथ गश्त कर रहे थे। कृष्णा बाल मंदिर के पास बाइक पर सवार दो युवकों का रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम शावेज निवासी मोहल्ला कटरा गुलाम अली और सिकंदर निवासी रोहल्ला बड़ी बेगम सराय बताया। तलाशी के दौरान के पास से तमंचा भी मिला। पूछताछ के दौरान बताया उनके पास बरामद बाइक चोरी की है। ये बाइक उन्होंने डेढ़ साल पहले मुरादाबाद के कुंदरकी से चोरी की थी। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। उनका आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed