{"_id":"65d3ca02136001b1b800f25f","slug":"stole-jewelery-from-home-and-gave-it-to-girlfriend-kicked-out-wife-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-114144-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर से आभूषण चोरी कर प्रेमिका को दिए, पत्नी को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर से आभूषण चोरी कर प्रेमिका को दिए, पत्नी को निकाला
विज्ञापन
गजरौला। पत्नी के होते हुए युवक ने गांव की युवती के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। पत्नी के आभूषण चोरी कर उसे दे दिए। विरोध करने और दहेज में एक लाख रुपये, बुलेट मोटर साइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। मामले में पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता की शादी चार साल पूर्व की गई। उसका आरोप है कि ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करते थे। वह बुलेट मोटर साइकिल व एक लाख रुपये की मांग करते थे। उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसका पति तीन महीने पूर्व गांव की युवती को भगा ले गया। उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली। 13 फरवरी की सुबह 11 बजे मायके वाले आए। उन्होंने विवाहिता के पति, सास, ससुर से कोर्ट मैरिज करने की शिकायत की। जिस पर ससुराल वालों ने दहेज की मांग दोहराई। विवाहिता का आरोप है कि पति ने सोने की दो चूड़ी, दुरिया, हाथफूल व पाजेब चोरी कर अपनी प्रेमिका को चोरी कर दे दिए। उसके साथ कोर्ट मैरिज भी की है। पति पर आरोप है कि बीते दिनों उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति पंकज, ससुर रोहताश व सास मुन्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
=-- -- -

=