फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sticks were used in a fight between two parties, two people including the village head were injured

Amroha News: दो पक्षाें में चले लाठी-डंडे, ग्राम प्रधान सहित दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Sticks were used in a fight between two parties, two people including the village head were injured
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों में लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष से ग्राम प्रधान और दूसरे पक्ष से ग्रामीण घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। पुलिस ने दोनों ओर से ग्राम प्रधान समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना क्षेत्र के ख्यालीपुर निवासी देवेंद्र ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम करीब 6.30 बजे घर से दवा लेने ख्यालीपुर ढाल जा रहा थे। आरोप है कि ग्राम प्रधान गजराज ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। सभी लाठी-डंडे लिए थे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गए। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गजराज, राहुल, आकाश, जगत सिंह, कमल और सुलेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

उधर, ग्राम प्रधान गजराज सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम करीब 7.30 बजे धनौरा से घर जा रहे थे। मोहम्मदपुर तिराहा पर लोकेश ने पांच साथियों के साथ मिलकर उनके साथ-गलौज की। उन्हें लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। पुलिस ने गजराज की तहरीर पर लोकेश, देवेंद्र सिंह, जीतू और तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed