{"_id":"6131180a8ebc3e171647d2ce","slug":"steno-of-cmo-transfered-jpnagar-news-mbd4013113109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के स्टेनों का फिर हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के स्टेनों का फिर हुआ तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। तबादला निरस्त होने के 48 दिन बाद फिर सीएमओ के स्टेनो का ट्रांसफर शामली जनपद के लिए हो गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक ने उन्हें तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
सूबे के विभिन्न जनपदों में वर्षों तक जमे 984 स्वास्थ्य लिपिकीय कर्मचारियों के तबादले 15 जुलाई को किए गए थे। इसमें अमरोहा सीएमओ कार्यालय में तैनात स्टेनो सहित नौ लिपिकों के तबादले हुए थे। जिसमें स्टेनो विजय पाल सिंह को रायबरेली भेजा गया था। लेकिन, तबादले के विरोध में लिपिकों के कार्य बहिष्कार कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसके बाद निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ ने एक आदेश जारी किया था। जिसमें सूबे के 21 कर्मचारियों के तबादले निरस्त किए गए थे। जिसमें स्टेनो विजयपाल सिंह कर ट्रांसफर भी रद्द हुआ था। लेकिन, बुधवार को फिर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ राजागणपति आर के निर्देश पर स्टेनो विजय पाल सिंह का तबादला शामली जनपद के लिए कर दिया है। साथ ही उन्हें तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि स्टेनो को तबादला शामली जनपद के लिए हो गया है। उन्हें जल्द की रिलीव कर दिया जाएगा। संवाद