फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   State government should withdraw the increased power rates: Mehboob Ali

बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस ले प्रदेश सरकार : महबूब अली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
State government should withdraw the increased power rates: Mehboob Ali
अमरोहा। लोक लेखा समिति के चेयरमैन हाजी महबूब अली ने विधानसभा में बिजली दरों में बढ़ोतरी को जनविरोधी बताते हुए इसी वापस लेने की मांग की।विधानसभा में सदर विधायक महबूब अली ने ऊर्जा मंत्री से सवाल उठाया कि प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहरी क्षेत्रों में बिजली की दरों में कितने प्रतिशत बढ़ोतरी किस आधार पर की गई है और इस वृद्घि का क्या कारण है। कहा कि प्रदेश सरकार विद्युत मूल्य की दरों में वृद्धि करके जनता पर महंगाई का बोझ और बढ़ाना चाहती है। महंगाई के कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। गरीब व्यक्ति को दो वक्त की रोटी कमाना मुश्किल हो गया है। महंगाई के कारण प्रदेश में भ्रष्टाचार, लूट, डकैती आदि घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रदेश सरकार को विद्युत मूल्य बढ़ाने के मुकाबले में महंगाई घटाने के बारे में सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed