{"_id":"586fe3ab4f1c1bcf571590a2","slug":"started-fm-radio","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड मार्निंग ! अब आप जल्द सुनेंगे एफएम अमरोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड मार्निंग ! अब आप जल्द सुनेंगे एफएम अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो/ मंडी धनौरा(अमराोहा)
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
रेडियो पर अश्लील भाषा का प्रयोग
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के लोग अब 90.8 एफएम रेडियो का आनंद ले सकेंगे। भारत सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने नगर के जेएनएस कश्मीरी गर्ल्स डिग्री कालेज को एफएम रेडियो स्टेशन शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की है। अगले महीने से एफएम रेडियो अपना प्रसारण शुरू कर देगा।
समिति के अध्यक्ष डा. शलभ भारद्वाज ने बताया कि मंत्रालय ने देशभर में 13 नए एफएम रेडियो स्टेशन शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें प्रदेश के हिस्से में तीन स्टेशन आए हैं। एक रेडियो स्टेशन टीएमयू मुरादाबाद व दूसरा हापुड़ के एक अन्य कालेज को मिली है।
डा. भारद्वाज ने बताया कि वर्तमान सरकार ने वर्ष 2014 में एफएम रेडियो स्टेशन शुरू करने के लिए आवेदन मांगे थे। बताया कि टावर स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार की ब्राडकास्टिंग इंजीनियरिंग कंपनी के विशेषज्ञ आ रहे हैं। रेडियो स्टेशन शुरू होने पर युवा वर्ग अपने मनपसंद कार्यक्रम, गीत संगीत, शिक्षा, रोजगार, व नौकरी और व्यवसाय से जुड़ी देश व प्रदेश की जानकारी कर सकेगा। फिलहाल 90.8 एफएम रेडियो 30 किलोमीटर के दायरे में सुना जा सकेगा।