{"_id":"609843bb8ebc3ed9b81a321b","slug":"spraying-15-000-liters-of-sanitizer-daily-in-the-city-for-the-elimination-of-corona-jpnagar-news-mbd3885947169","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना 15 हजार लीटर सैनिटाइजर ‘पी’ रहा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना 15 हजार लीटर सैनिटाइजर ‘पी’ रहा कोरोना
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए रोजाना 15,000 लीटर सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। सोडियम हाइपोक्लोराइड और पानी के मिश्रण को स्प्रै टैंकर से सैनिटाइज करा रहे हैं। इसके लिए दो वाटर टैंकर और हैंड स्प्रे मशीन का उपयोग हो रहा है। वाटर टैंकर रोजाना तीन चक्कर लगा रहे हैं। सर्वाधिक आवाजाही वाले इलाकों में सैनिटाइजेशन पर जोर है। इसके साथ ही शाम को फॉगिंग कराई जा रही है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि शहर में सैनिटाइजेशन पर पूरा जोर है। शहर को तीन जोन में बांटा गया है। सफाई निरीक्षकों को जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा आस पास के देहात के इलाकों में भी सैनिटाइजेशन करा रहे हैं। स्वास्थ्य अनुभाग के तीनों सफाई निरीक्षकों से कार्ययोजना तैयार कराई गई है। रविवार को ट्रैक्टर चालित वाटर टैंकर जलकल परिसर से रवाना किया गया। सफाई निरीक्षकगण मोहम्मद इल्तिजा, जगत सिंह और वैशाली सोती की निगरानी में मोहल्लों में भेजा गया। उन्होंने बताया कि सोडियम हाइपो क्लोराइड और पानी को 1:10 के अनुपात में घोल तैयार करा रहे हैं। वाटर टैंकर को कंटेनमेंट जोन में भेजा गया। इसके अलावा हैंड स्प्रै मशीन से छिड़काव कराया गया। उन्होंने बताया कि टीपी नगर, गांधी मूर्ति, कोर्ट चौराहा, बड़ा बाजार, नल चौराहा, सराय कोहना, चौक आदि मोहल्लों में सर्वाधिक आवागमन है। यहां की सड़कों और गलियों को सैनिटाइज किया गया।
नगर पालिका का पूरा फोकस सैनिटाइजेशन, सफाई और पेयजल आपूर्ति पर है। मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए फॉंगिंग कराई जा रही है। कंट्रोल रुम खोला गया है, जिसका नंबर 7017778371 और 9837826731 है। शहर का कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकता है। डॉ. मणिभूषण तिवारी, अधिशासी अधिकारी