{"_id":"65f898dfaa534d51ba0f4d19","slug":"sports-stadium-team-defeated-nehru-college-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-115760-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने नेहरू कॉलेज को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने नेहरू कॉलेज को हराया
विज्ञापन
अमरोहा। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में जिला स्तरीय एथलेटिक्स और हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में किया गया। हॉकी में स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा ने नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर की टीम को 3-1 से हरा कर फाइनल मैच जीत लिया।
स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 मीटर पुरुष वर्ग में फैजान पहले, शिवम दूसरे, निशांत तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में अभय पहले, सोविंद्र दूसरे, कुनाल तीसरे और 400 मीटर में अभय चौधरी पहले, सोविंद दूसरे, निशांत तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में योगेंद्र पहले, उमेश दूसरे, जावेद तीसरे, जबकि 1500 मीटर में लवकुश पहले, योगेंद्र दूसरे, चंदा तीसरे पायदान पर रहे। 5000 मीटर में मोहित पहले, जगदीश दूसरे, कमल तीसरे और लम्बी कूद में प्रवीन पहले, मोहित दूसरे, तनीश तीसरे स्थान पर रहे।
त्रिकूद में सुशांत ने पहला, यश चहल ने दूसरा, दीप चौधरी ने तीसरा स्थान पाया। गोला फेंक में ध्रुव चाहल पहले, प्रीत चौधरी दूसरे, यश चहल तीसरे और तार गोला फेंक में सचिन कुमार पहले, रचित कुमार दूसरे, वाशु तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में महिला वर्ग के 100 मीटर में छाया पहले, वंशिका दूसरे, प्रियांशी तीसरे और 200 मीटर में मनीषा पहले, वंशिका दूसरे, अंशु तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर में उदिशा पहले, अनुपाल दूसरे, राखी तीसरे और 3000 मीटर में उदिशा पहले, अनुपाल दूसरे, राखी तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में छाया पहले, उदीशा दूसरे, अंशु तीसरे और त्रिकूद में उदिशा पहले, छाया दूसरे, अंशु तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
उधर, हाकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा और नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा ने नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर की टीम को 3-1 से हरा कर फाइनल मैच जीत लिया। सोमवार को प्रतियोगिता की शुरुआत नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार, एसडीओ अमित कुमार त्यागी ने संयुक्त रूप से की। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बैज लगाकर और बुके भेंट कर स्वागत किया। पुरस्कार वितरण अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह चहल ने किया।
-- -- -- --