फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sports meet

सीबीएसई की एथलेटिक्स कलस्टर मीट का रंगारंग आगाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
sports meet
मशाल को प्रज्जवलित करते अतिथि - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा (अमरोहा)। सीबीएसई देहरादून रीजन की तीन दिवसीय एथलेटिक्स कलस्टर मीट का रंगारंग आगाज शुक्रवार की शाम नगर के ब्लू बर्डस इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। कलस्टर मीट का शुभारंभ सीबीएसई के खेल उपनिदेशक डॉ. मंजीत सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि वे खेल भावना से प्रतिभाग करें।
विज्ञापन

सीबीएसई देहरादून रीजन के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के 492 स्कूलों के 4785 छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। ब्लू बर्डस इंटरनेशनल स्कूल में लगातार तीसरी बार एथलेटिक्स कलस्टर मीट का आयोजन किया जा रहा है। सीबीएसई के उपनिदेशक ने कहा कि आज के युग में खेलों में भी एक युवा अपना कैरियर बना सकता है। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्पर्द्घा जीतने पर मिलने वाली राशि काफी अधिक होती है। विशेष अतिथि के रूप में आएं पूर्व केबिनेट मंत्री यशवीर सिंह ने कहा कि एक एथलीट समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। शिक्षा के साथ खेलों का भी विशेष महत्व है। ब्लू बर्डस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक राहुल अग्रवाल ने बताया कि सभी प्रतियोगिता में इलेक्ट्रानिक नजर रखी जाएगी और परिणाम फोटो फिनिश के जरिए किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम मांगेराम चौहान, अनिल अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, दिव्यांश अग्रवाल, अनु कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed