फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Speeding truck crushed a couple riding a bike, wife dies, husband serious

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Speeding truck crushed a couple riding a bike, wife dies, husband serious
गजरौला में गुलशन की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : JPNAGAR
गजरौला। सीओ ऑफिस सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौका पाकर चालक ट्रक को छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नाईपुरा निवासी फुरकान फैब्रिक का काम करता है। वह और उसकी पत्नी गुलशन (28) गुरुवार की सुबह सुल्तान नगर में बाइक से राशन लेने गए थे। दोपहर 12 बजे राशन लेकर घर लौटते समय हाईवे पर सीओ मंडी धनौरा ऑफिस के सामने पहुंचा था। बताया जाता है कि बाइक के बराबर में एक ट्रक चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे गुलशन टायर के नीचे दब गई। उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि फुरकान मामूली रूप से चोटिल हो गया। हादसा देख लोग दौड़ पड़े। इस बीच मौका पाकर चालक ट्रक को छोड़ फरार हो गया। हादसे में महिला की मौत की खबर सुन पुलिस के साथ ही परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुलशन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि हादसे में महिला की मौत का मामला सामने आया है। ट्रक को पकड़ लिया गया है। चालक हाथ नहीं लगा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में होती राशन की दुकान तो नहीं जाती जान
गजरौला। गुलशन की हादसे में मौत की खबर जिसने भी सुनी, वह घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़ा। पुलिस शव को सीएचसी ले गई तो परिजन और मोहल्ले के लोग भी सीएचसी में एकत्र हो गए। यहां आक्रोशित लोगों ने गुलशन की मौत के लिए राशन की दुकान को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि मोहल्ले में राशन की दुकान थी। जिसे कई साल पहले निरस्त कर दिया गया। इसके बाद उनकी दुकान का प्रस्ताव नहीं कराया गया। जिसके चलते मोहल्ले के राशन कार्ड धारकों को सुल्ताननगर, अतरपुरा, बस्ती और जलाल नगर के राशन डीलर से जोड़ दिया गया है। मोहल्ले के लोगों को राशन लेने के लिए जान जोखिम में डालकर जाना पड़ता है। मोहल्ले में दुकान होती तो गुलशन की जान नहीं जाती।

हादसे में मृत गुलशन का फ़ाइल फोटो।

हादसे में मृत गुलशन का फ़ाइल फोटो।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed