फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Special care should be taken for cleanliness in the procession route: DM

जुलूस मार्ग में रखा जाए साफ-सफाई का विशेष ख्याल: डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Special care should be taken for cleanliness in the procession route: DM
जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने मोहर्रम जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर साफ-सफाई करते हुए चूना डलवाने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सोमवार उन्होंने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल व मुस्लिम कमेटी के सदस्यों के साथ कस्बे में मोहर्रम के दृष्टिगत निकलने वाले जुलूस के मार्ग का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता विद्युत को जर्जर तार, खराब खंभों को शीघ्र सही करने के आदेश दिए। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को अभियान चलाकर साफ-सफाई करने व जलभराव वाले स्थलों पर चूना, एंटी लारवा दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुस्लिम कमेटी के सदस्यों से शांतिपूर्ण, आपसी प्रेम, भाईचारा व सौहार्द के साथ त्यौहार को मनाने की अपील की। कहा कि जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाए। ताजिए एक निर्धारित ऊंचाई तक ही रखी जाए और जुलूस में अराजक तत्त्वों को दूर रखा जाए। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तत्काल पुलिस व जिला प्रशासन को अवश्य सूचित करें। एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए होती है। जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम रहेंगे। इस दौरान उप जिलाधिकारी अशोक शर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर विजय राणा, थानाध्यक्ष नौगांवा संत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed