फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Spare parts burnt to ashes in Honda showroom

होंडा के शोरूम में लगी आग स्पेयर पार्ट्स जलकर राख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Spare parts burnt to ashes in Honda showroom
होंडा बाइक के शोरूम में लगी आग से नष्ट पार्टस व निकलता हुआ धुंआ - फोटो : DHANAURA
मंडी धनौरा। चांदपुर रोड स्थित गोलघर के सामने होंडा कंपनी के बाइक के शोरूम में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई। शोरूम स्वामी व कर्मचारियों ने वहां खड़ी दर्जनों बाइक को तो बाहर निकाल लिया लेकिन आग की चपेट में आकर भीतर रखे लगभग पांच लाख रुपये कीमत के स्पेयर पार्ट्स जलकर नष्ट हो गए। दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही लोगों ने पानी के टैंकर की सहायता से आग पर काबू पा लिया था। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

गोलघर के सामने सोनू अग्रवाल का बालाजी होंडा नाम से बाइक का शोरूम है। सोमवार की दोपहर वह और उनका स्टाफ शोरूम में काम कर रहा था। अचानक शोरूम के भीतरी हिस्से से धुआं निकलता दिखाई दिया। वह अंदर की ओर गए तो वहां आग लगी हुई थी। आग की लपटें देखकर वहां हड़कंप मच गया। स्टाफ ने शोरूम में खड़ी दर्जनों बाइक को सुरक्षित बाहर निकाला। आग की चपेट में आकर शोरूम में भीतर रखे बाइक के पार्ट्स बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

शोरूम के पास स्थित विनीत अग्रवाल के क्रशर से पानी का टैंकर मंगा कर लोगों ने आग पर काबू पा लिया। दमकल की गाड़ी आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। बताया जाता है कि शोरूम में रखी सोलर प्लांट के इन्वर्टर की बैटरियों के ओवरचार्ज होने की वजह से आग लगी है। शोरूम स्वामी सोनू अग्रवाल ने बताया कि आग से करीब पांच लाख रुपये के मशीनरी पार्ट्स समेत अन्य सामान नष्ट हो गया है।

होंडा बाइक के शोरूम में लगी आग से नष्ट पार्टस व निकलता हुआ धुंआ

होंडा बाइक के शोरूम में लगी आग से नष्ट पार्टस व निकलता हुआ धुंआ- फोटो : DHANAURA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed