{"_id":"62a10353b6da8900cb61fbe6","slug":"sp-told-the-methods-of-riot-control-jpnagar-news-mbd430815048","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने बताए दंगा नियंत्रण के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने बताए दंगा नियंत्रण के तरीके
विज्ञापन
SP told the methods of riot control
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों के मद्देनजर एसपी के निर्देशन एवं नेतृत्व में पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया गया। इस दौरान एसपी ने खुद उपकरणों से निशाने दागे। अधिकारी और कर्मचारियों को अभ्यास कराया गया।
बुुधवार को दंगा नियंत्रण अभ्यास कराते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें। दंगा नियंत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखें। जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके। भीड़ के आकस्मिक एकत्र होने या किसी घटना के होने से उत्पन्न हुए रोष से लोगों के अवैधानिक रूप से एकत्र होने, बलवा करने से उत्पन्न हुई स्थिति को नियंत्रित करने और बलवाइयों को तितर-बितर करने के लिए एंटी रायट ड्रिल का फोर्स द्वारा प्रयोग किया जाता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी इस दौरान ड्यूटी में दंगा निरोधी उपकरणों से लैस होकर रहेंगे। जिससे कोई असामाजिक तत्व सौहार्द एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करता है, तो पुलिस की तैयारी के मद्देनजर उसका प्रयास विफल हो और शांति व्यवस्था बनी रहे।
उन्हें दंगा नियंत्रण उपकरण जैसे रबर, बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, टीयर स्मोक सेल, टियर ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबंध मेें जानकारी दी। दंगा नियत्रंण के लिए अमल में लाए जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों और टैक्टिस का क्रमवार अभ्यास कराया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ल, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी थाना अमरोहा नगर, देहात, डिडौली, नौगांवा सादात, महिला थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।