फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP leader's nephew was furious after losing gambling, blew up a bike parked on the roadside

जुआ हारने पर बौखलाया सपा नेता का भतीजा, सड़क किनारे खड़ी बाइक फूंकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP leader's nephew was furious after losing gambling, blew up a bike parked on the roadside
अमरोहा। जुआ हारने पर बौखलाए सपा नेता के भतीजे ने सड़क किनारे खड़ी बाइक फूंक दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लिहाजा पुलिस ने आरोपी को बगैर कानूनी कार्रवाई के ही छोड़ दिया।
विज्ञापन

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काला कुंआ की है। शुक्रवार शाम की यहां मोहल्ला कुरैशी निवासी एक सपा नेता का भतीजा कुछ दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था। इस दौरान वह जुआ हार गया। इससे बौखलाए सपा नेता के भतीजे ने सड़क किनारे खड़ी एक युवक की बाइक का पेट्रोल पाइप निकालकर माचिस की तीली से आग लगा दी। थोड़ी देर में बाइक आग में घिर गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। इससे पहले स्थानीय लोग पानी की बौछारें करके आग पर काबू पाते, तब तक बाइक जल चुकी थी।
विज्ञापन

पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित युवक ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के साथ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। लिहाजा पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में फैसला होने के बाद पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed