फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP is full of goons and miscreants, Akhilesh is their chief: Keshav Prasad

सपा में गुंडे-बदमाशों की भरमार, अखिलेश उनके सरदार : केशव प्रसाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
SP is full of goons and miscreants, Akhilesh is their chief: Keshav Prasad
SP is full of goons and miscreants, Akhilesh is their chief: Keshav Prasad - फोटो : DHANAURA
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता चौदह फरवरी को अखिलेश यादव के भाजपा की वैक्सीन का बूस्टर डोज लगा देगी। समाजवादी पार्टी दस मार्च को समाप्तवादी पार्टी हो जाएगी। सपा में गुंडे-बदमाश और माफियाओं की भरमार है और अखिलेश यादव उनके सरदार हैं। ये वही सपा है, जिससे प्रदेश की जनता अभी भी खफा है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को धनौरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव तरारा और हसनपुर से प्रत्याशी महेंद्र खड़गवंशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा-बसपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके नेता प्रदेश की जनता के बजाए अपना विकास करते हैं, जबकि भाजपा प्रदेश की जनता का विकास करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के मतदान में सपा का सूपड़ा साफ हो रहा है। सपा का नारा है खाली प्लाट हमारा है। समाजवादी की सरकार में जो गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, माफियाराज होता था। उसे योगी सरकार ने समाप्त करने का काम किया है। गुंडागर्दी करने वाले या तो जेलों में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। बड़े-बड़े माफियाओं का बुरा हाल है। वह सपा को नई सपा कहने का दावा कर रहे हैं, लेकिन जनता भूली नहीं है। उनके जुल्मों को, उनके आतंक को, उनकी गुंडागर्दी को। भाजपा ने सरकार ने प्रदेश से गुंडागर्दी जंगल आज पूरी तरह समाप्त कर दिया है। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की चलाई जा रहीं तमाम कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए लोगों से चुनाव में भाजपा का साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा कमल का फूल प्रदेश की जनता की सुरक्षा की गारंटी है। विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति के तहत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा में राष्ट्रीय लोकदल व अध्यक्ष जयंत चौधरी के खिलाफ बोलने से परहेज किया। गौरतलब है कि धनौरा विधानसभा क्षेत्र जाट बहुल है और भारतीय किसान यूनियन भी यहां काफी सक्रिय है। शायद यही कारण है कि उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला लेकिन जयंत चौधरी के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed