फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP is fighting to save the constitution: Samarpal

संविधान बचाने के लिए सपा कर रही है संघर्ष : समरपाल

Fri, 07 Feb 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 07 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
SP is fighting to save the constitution: Samarpal
कैलसा (अमरोहा)।
विज्ञापन

नौगांवा सादात के विधायक समरपाल सिंह ने कहा कि सपा संविधान बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई को ओर तेज करने के निर्देश दिए।

बृहस्पतिवार को नन्हेड़ा अल्यारपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत आयोजित हुई। इसमें विधायक समरपाल सिंह ने कहा कि सपा संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हक, आरक्षण की लड़ाई लड़ रही है। कहा कि सभी समाजवादियों ने संकल्प लिया कि संविधान बचाने और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। पीडीए आंदोलन को ग्राम-ग्राम तक पहुंचाया जाएगा। प्रभुत्ववादियों और उनके संगी-साथियों के लिए बाबा साहेब सदैव से एक ऐसे व्यक्तित्व रहे हैं, जिन्होंने संविधान बनाकर शोषणात्मक-नकारात्मक प्रभुत्ववादी सोच पर पाबंदी लगाई थी। इसीलिए, ये प्रभुत्ववादी हमेशा से बाबा साहेब के खिलाफ रहे हैं और समय-समय पर उनके अपमान के लिए तिरस्कारपूर्ण बयान देते रहे हैं। इस दौरान सुमित लंबरदार, प्रधान पति शीशराम सिंह, नासिर खान, बब्बू खान, हरपाल सैनी, सत्तार खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed