फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP city president and councilor including two died of heart attack

Amroha News: सपा के नगर अध्यक्ष व सभासद समेत दो की हार्ट अटैक से मौत

Thu, 15 Aug 2024 12:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 15 Aug 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
SP city president and councilor including two died of heart attack
अमरोहा। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष व अमरोहा नगर पालिका के वार्ड 36 के सभासद डॉ.आफताब सैफी (40) की हार्टअटैक से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन बचाया नहीं जा सका। डॉ. आफताब सैफी तीसरी बार नगर अध्यक्ष चुने गए थे जबकि वह पार्टी में जिला कार्यकारिणी के कई पदों पर रहे थे। वहीं, वहीं, सैदनगली 21 वर्षीय विशाल की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताते हैं कि बुधवार सुबह सीने में दर्द के साथ घुटन हुई थी।
विज्ञापन

डॉ. आफताब सैफी अमरोहा नगर के मोहल्ला बेगम सराय के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा बच्चे हैं। वह नुमाइश और प्रदर्शनी के ठेकेदार भी थे। अमरोहा सदर विधायक महबूब अली के बेहद करीबियों में से एक थे। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहलने निकल गए थे। सकुशल घर लौटने के बाद रात में करीब दो बजे अचानक उन्हें सांस लेने की तकलीफ हुई। इसके तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जावेद अख्तर के यहां भर्ती कराया, लेकिन पहले ही उनकी हालत ज्यादा बिगड़ चुकी थी।
विज्ञापन

जिसके बाद परिजन अन्य अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। काफी प्रयास करने के बाद भी परिजन सपा नेता डॉ. आफताब सैफी को बचा नहीं सके। उनकी मौत की खबर जैसे ही पार्टी के पदाधिकारियों और परिचितों को लगी तो अचंभित रह गए। शहर के तमाम लोग उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। बुधवार की दोपहर परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। उधर, सैदनगली में मोहल्ला मेहंदीपुर में किसान मदन सिंह का 21 वर्षीय बेटा विशाल कुमार गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। वह पूरी तरह से स्वस्थ था। बुधवार की सुबह को विशाल के सीने में दर्द की शिकायत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह बाइक लेकर सैदनगली कस्बे से होम्योपैथिक चिकित्सक के पास दवाई लेने के लिए अकेला ही चला गया। बताते हैं कि निजी अस्पताल के दरवाजे पर बेहोश होकर गिर गया। सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक को निजी चिकित्सक को दिखाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। युवक तीन भाइयों में बड़ा था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। सीएचसी हसनपुर के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ.ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि हार्ट अटैक से युवक की मौत कोई मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed