{"_id":"60de1ccf8ebc3ec23565e9b7","slug":"sp-angry-gajraula-inspector-line-spot-gajraula-news-mbd39424950","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हेल्प डेस्क खाली देख एसपी नाराज, गजरौला इंस्पेक्टर लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला हेल्प डेस्क खाली देख एसपी नाराज, गजरौला इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला/अमरोहा। औचक निरीक्षण के लिए गजरौला थाने पहुंची एसपी को महिला हेल्प डेस्क खाली मिली। वहीं एक महिला को परेशान हालत में खड़ी देख नाराजगी जताते हुए एसपी ने लापरवाही और पीड़िता के देर रात तक थाने में कार्रवाई की मांग को लेकर भटकने पर अधीनस्थों को जमकर फटकार लगाई। थाने से निकलते ही उन्होंने इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार सिंह को लाइन हाजिर करने का फरमान जारी कर दिया। मैसेज फ्लैश होते ही पूरे जनपद में पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
बुधवार की रात लगभग दस बजे एसपी पूनम कुमराला पुलिस चौकी पहुंचीं। बताते हैं कि वहां एकमात्र सिपाही मौजूद था। उसने बताया कि वह भी अभी-अभी पोस्टमार्टम ड्यूटी करके आया है। इसके बाद एसपी थाने जा पहुंचीं। वहां थाने के गेट पर ही कई महिलाएं खड़ी मिलीं। वे किसी झगड़े की रिपोर्ट दर्ज कराने आईं थीं। एसपी भीतर गईं तो महिला हेल्प डेस्क खाली मिली। पास ही एक घायल महिला अपने पुत्र के साथ खड़ी मिली। एसपी ने उससे बातचीत की। महिला ने बताया कि काफी देर से यहीं हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसके बाद एसपी ने आफिस में पहुंचकर स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई।
बताते हैं कि इससे पूर्व एसपी चौपला चौकी पर भी गई थीं। वहां भी परिसर में खड़े हुए वाहनों के संबंध में चौकी इंचार्ज अरुण कुमार से जानकारी ली। वहीं रात लगभग 12 बजे एसपी द्वारा गजरौला इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर करने के आदेश का मैसेज फ्लैश हो गया। बताते हैं कि फिलहाल एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक को कार्यवाहक इंचार्ज बनाया गया है। बृहस्पतिवार की देर शाम तक यहां किसी की तैनाती होने की सूचना नहीं थी। वहीं एसपी द्वारा की गई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।