फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   SP and BJP MLAs could not win block chief in their house

अपने घर में ब्लॉक प्रमुखी नहीं जिता पाए सपा और भाजपा विधायक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
SP and BJP MLAs could not win block chief in their house
अमरेेहा। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नतीजे शनिवार को सामने आने से सपा और भाजपा विधायकों की लोकप्रियता और कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। हाल यह है कि माननीय अपने घर में ब्लॉक प्रमुख नहीं बना सके। इसको लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गरम है। हालांकि राहत की बात यह है कि विधानसभा क्षेत्र के दूसरे ब्लॉक में पार्टी के समर्थित प्रत्याशी को जीत मिलने से माननीयों की लाज बच गई है।
विज्ञापन

जिले में चार विधानसभा क्षेत्र और छह ब्लॉक हैं। शनिवार को दोपहर 3.30 बजे के बाद ब्लॉक प्रमुख पद के परिणाम सामने आने लगे। राजनीतिक दलों के साथ ही लोगों की ब्लॉक प्रमुख के चुनाव परिणाम पर नजर जमी थी। धनौरा और हसनपुर में भाजपा के विधायक हैं। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक गंगेश्वरी में भाजपा के राजेंद्र खड़गवंशी को जीत मिल गई है। यह विधायक के रिश्ते में भाई हैं। जबकि खुद उनके हसनपुर ब्लॉक में भाजपा के प्रत्याशी को निर्दलीय ममता ने पराजित कर दिया है। इसके साथ ही भाजपा विधायक राजीव तरारा के धनौरा ब्लॉक में सपा और रालोद की प्रत्याशी आशा चंद्रा ने जीत का परचम लहराया है। जद्दोजहद के बावजूद भाजपा प्रत्याशी को जीत नहीं मिल सकी है। वहीं विधानसभा क्षेत्र के गजरौला ब्लॉक में भाजपा की मीनाक्षी चौधरी ने जीत का झंडा बुलंद की हैं। अमरोहा विधानसभा क्षेत्र से महबूब अली चौथी बार सपा से विधायक हैं। खास बात यह है कि अमरोहा ब्लॉक से सपा को प्रत्याशी तक नहीं मिला। यहां से भाजपा के शिक्षक एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ब्लॉक प्रमुख चुनाव में अपने भतीजे गुरेंद्र सिंह का निर्विरोध निर्वाचन कराने में कामयाब हो गए हैं। हालांकि जोया में भतीजे जुल्फिकार अली को चौथी बार ब्लॉक प्रमुुख बनाने में महबूब कामयाब हो गए हैं।
विज्ञापन

धनौरा ब्लॉक में प्रत्याशी ने अच्छे तरीके से चुनाव लड़ा है। चुनाव निष्पक्षता के साथ हुआ है। यह वोटर का फैैसला है। पूरी तरह स्वीकार्य है। राजीव तरारा, विधायक, धनौरा, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र में अमरोहा ब्लॉक के गांव शामिल नहीं हैं। जोया में जनता के नुमाइंदों ने विश्वास जताया है। चौथी बार सपा को जीत हासिल हुई है। महबूब अली, सभापति/लोक लेखा समिति विधायक, सपा।
गंगेश्वरी में जीत हासिल हुई है जबकि हसनपुर में हार गए हैं। वोटर का का फैसला स्वीकार्य है।
महेंद्र सिंह खड़गवंशी, विधायक, हसनपुर, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed