फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sonu of Garhmukteshwar is taking his 93 year old grandmother for Kanwad

Amroha News: 93 वर्षीय दादी को कांवड़ में ले जा रहे गढ़मुक्तेश्वर के सोनू

Mon, 21 Jul 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 21 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Sonu of Garhmukteshwar is taking his 93 year old grandmother for Kanwad
मंडी धनौरा (अमरोहा)। गढ़मुक्तेश्वर निवासी साेनू व उनके पांच दोस्त कलियुग के श्रवण कुमार बने हैं। सोनू दोस्तों के साथ अपनी 93 वर्षीय दादी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से ला रहे हैं। सभी शिवरात्रि पर दादी के साथ ला रहे गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा केवल यात्रा ही नहीं है बल्कि भक्ति, आस्था और सेवा का रूप है। हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के आलमनगर गांव निवासी सोनू अपनी 93 वर्षीय दादी को कांवड़ यात्रा करा रहे हैं। कांवड़ के एक ओर सोनू ने दादी को बैठा रखा है तो दूसरी ओर दादी के वजन के मुताबिक 45 लीटर गंगाजल रखा है।
विज्ञापन

सोनू और उनके दोस्तों का जत्था रविवार दोपहर धनौरा से गुजरा। सोनू ने बताया कि 11 जुलाई को उसके दोस्त अनुराग, अजय, अमित, रविंद्र, अर्जुन व उसका भांजा अंश बात कर रहे थे। इस बीच दादी को हरिद्वार में गंगा स्नान कराने व उनको कांवड़ में पालकी बनाकर बिठाने का आइडिया आया। 12 जुलाई को वह दादी को लेकर दोस्तों के साथ हरिद्वार रवाना हो गए। दादी को हर की पौड़ी पर स्नान कराया और कांवड़ तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ के एक ओर दादी को बिठाया तो दूसरी ओर दादी के वजन के बराबर 45 लीटर गंगाजल एक कलश में रखा। सोनू ने बताया कि रास्ते में कई लोगों ने देखा तो वीडियो बनाने लगे। कई स्थानों पर महिलाओं ने दादी के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। कांवड़ में बैठी दादी भी पोते व दोस्तों की सेवा से बेहद अभिभूत नजर आ रही थी। उन्होंने कहा कि भगवान ऐसा पोता व दोस्त सभी को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed