{"_id":"64f230fc5e006759c20ffcd4","slug":"son-did-love-marriage-then-mother-consumed-poison-died-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-3985-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो मां ने खा लिया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो मां ने खा लिया जहर, मौत
Sat, 02 Sep 2023 12:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। बेटे के प्रेम विवाह करने से नाराज मां ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि,गंभीर हालत में उसे चिकित्सक के यहां ले गए लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है। बताया जाता है कि वह प्रेम विवाह के साथ वह बहू के व्यवहार से परेशान थी।
यह मामला मामला नगर के एक मोहल्ले का है। नगर के एक मोहल्ले में 35 वर्षीय महिला के बेटे का दूसरे समाज की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में प्रेमी युगल की शादी कर दी गई। मोहल्ले में चर्चा है कि बेटे द्वारा दूसरे समाज की युवती के साथ प्रेम विवाह से उसकी मां खुश नहीं थी। जिसको लेकर घर में विवाद चल रहा था। रिश्तेदारों ने समझाने की कई बार कोशिश की, लेकिन नाराजगी दूर नहीं हुई। वह बहू के व्यवहार से भी खुश नहीं थी। बृहस्पतिवार को पुत्रवधू राखी बांधने चली गई। इस बीच महिला कहीं से सल्फास खरीद लाई। मौका पाकर उसने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।