फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Somewhere leopards are attacking people and somewhere they are hunting animals

Amroha News: कहीं लोगों पर हमला तो कहीं जानवरों को शिकार बना रहे तेंदुए

Sun, 08 Jun 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 08 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Somewhere leopards are attacking people and somewhere they are hunting animals
अमरोहा। जनपद में 20 से ज्यादा तेंदुए का कुनबा है। कभी लोगों पर हमला कर रहे हैं तो कभी जानवरों को शिकार बना रहे हैं। पिछले तीन सालों में पांच से ज्यादा तेंदुए और 10 शावक मिले हैं। आपसी लड़ाई और ग्रामीणों के हमले में चार तेंदुओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


वन विभाग के पास तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा तो है, लेकिन ड्रोन कैमरे, ट्रेडिंग डिवाइस और प्रशिक्षित टीमों को जरूरत पड़ने पर बाहर से बुलाया जाता है। यही वजह है कि तेंदुआ वन विभाग की पकड़ में नहीं आता है। पिछले कुछ दिन से मंडी धनौरा व नौगांवा क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। एक सप्ताह पहले नौगांवा क्षेत्र के दाऊद सराय गांव के पास भट्ठे पर तेंदुआ देखा गया था। क्षेत्र के ही अलीपुर कलां गांव में भी तेंदुआ ने कुत्ते का शिकार बना लिया था।
विज्ञापन

इससे पहले भी तेंदुए कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुके हैं। करीब एक महीने पहले तेंदुए ने जिले के गांव देहरा कादर बक्श में ग्रामीण केसरी सिंह पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। चार मई 2024 को मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव महमदी में खेत आग जला रहे किसान हरि सिंह पर तेंदुए ने हमले की कोशिश की थी। ग्रामीणों ने तलाशी की तो खेत में दो शावक मिले थे। पांच सितंबर 2024 को आदमपुर गांव फरोट में घर में सोते समय माया देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात सितंबर 2024 को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर निवासी किसान राजवीर सिंह की पत्नी सर्वेश देवी खेत पर चारा लेने गई थी। सर्वेश देवी ने खेत के पास ही तेंदुए को बछड़े का शिकार करते देख था। तेंदुए ने बछड़े को गर्दन पर हमला कर मार डाला था। जिसे देखकर सर्वेश देवी बेहोश हो गईं थी। पास ही खेत पर काम कर रहे किसान नेपाल सिंह दौड़कर पहुंचे और सर्वेश देवी को उठाया था। पांच अक्तूबर 2024 को नौगांवा तगा गांव निवासी लियाकत के बेटे कासिम पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। कासिम ने बाइक दौड़कर जान बचाई थी। 11 अक्तूबर 2024 को नौगांवा सादात क्षेत्र के नौगांवा तगा गांव निवासी सुधांशु उर्फ गोलू पर मंगनी से कुछ घंटे पहले तेंदुए ने हमला कर दिया था। बाइक से गिरने के बाद तेंदुआ उसे खेत में खींचकर ले गया था। गर्दन और सिर नोच डाला था। 20 अप्रैल 2025 को मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव देहरा कादर बख्श निवासी केसरी सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed