{"_id":"5b3bdabd4f1c1b02278b4591","slug":"some-where-disaster-some-where-enjoy-of-rain-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में कहीं आफत तो कहीं राहत बनी बारिश, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में कहीं आफत तो कहीं राहत बनी बारिश, लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला,बछरायूं (अमरोहा)
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
कुम्हारपुरा गांव में बारिश से गिरा मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव कुम्हारपुरा में मंगलवार की तड़के बारिश की वजह से एक मकान की छत गिरने से वृद्ध की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव कुम्हारपुरा में रामचरन (70 साल) अपनी पत्नी नथिया के साथ सोमवार की रात पशुशाला के पास स्थित अपने मकान में सोए हुए थे। उनके पुत्र गांव में ही दूसरे मकान में सो रहे थे। रात को बारिश शुरू हो गई। मंगलवार की तड़के लगभग 3.30 बजे अचानक मकान की छत उनके ऊपर गिर गई।
सुबह को पुत्रवधू पशुशाला पर आई। मकान की हालत देखकर उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर पड़ोसी भी मौके पर आ गए। मलबा हटाया गया तो रामचरन की मौत हो गई थी जबकि नथिया की सांस चल रही थी।
विज्ञापन
सांस की बीमारी की वजह से रामचरन खटिया पर बैठे हुए थे। जिस समय छत का मलबा गिरा तो वह उसके नीचे ही दब गए। जानकारी होने पर एसडीएम संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने वृद्ध का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।