फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Soldier's wife dies under suspicious circumstances

Amroha News: शादी के तीन महीने बाद सिपाही की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Soldier's wife dies under suspicious circumstances
अमरोहा। शादी के मात्र तीन महीने बाद सुल्तानपुर जिले में तैनात सिपाही की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर का है। यहां किसान सतपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका बड़ा बेटा हिमांशु उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। जबकि छोटा बेटा प्रियांशु घर पर रहकर कोचिंग करता है। हिमांशु की पोस्टिंग सुल्तानपुर जिले में है। नवंबर 2023 में ही उसकी शादी नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव डहकबाड़ा निवासी 23 वर्षीय प्राची के साथ हुई थी। हिमांशु उसे अपने साथ लेकर सुल्तानपुर नहीं गया था। पुलिस के मुताबिक प्राची काफी दिन से मानसिक रूप से तनाव में थी। शनिवार की दोपहर प्राची घर में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। ससुराल वाले उसे लेकर निजी चिकित्सक के पहुंचे तब तक प्राची की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। मामले में फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। मायके पक्ष के लोगों की बुलाया गया है। विवाहिता के द्वारा आत्महत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed