फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Soldier from Padli dies of Hepatitis C during treatment in Moradabad

Amroha News: हेपेटाइटिस सी से पाडली के सिपाही की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Soldier from Padli dies of Hepatitis C during treatment in Moradabad
हसनपुर। क्षेत्र के गांव पाडली निवासी पुलिस विभाग में सिपाही दुर्जन सिंह (28) का लंबी बीमारी के बाद मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है। उनकी इस असामयिक मौत से पूरे गांव और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

बताते हैं गांव निवासी किसान सुरेंद्र सिंह के बेटे दुर्जन सिंह वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर चयनित हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जनपद रामपुर में चल रही थी। पिछले पांच माह से हेपेटाइटिस सी से जूझ रहे थे। परिजनों ने बताया कि दुर्जन सिंह पिछले करीब पांच महीनों से हेपेटाइटिस सी से पीड़ित थे। बीमारी का पता चलते ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया था। उनका उपचार मुरादाबाद के अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सिपाही के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे उनकी पत्नी काजल और महज ढाई माह की एक मासूम बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। इतनी कम उम्र में और बच्ची के जन्म के कुछ ही समय बाद पिता का साया उठ जाने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सिपाही का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक गांव पाडली पहुंचा, वहां कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और स्थानीय पुलिसकर्मी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। गमगीन माहौल के बीच क्षेत्र के गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों और साथियों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सिपाही की पत्नी काजल ने हेपेटाइटिस सी होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed