फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Soil eroded by rain, some part of the highway in the air

Amroha News: बारिश से कटी मिट्टी, हवा में हाईवे का कुछ हिस्सा

Fri, 18 Jul 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 18 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Soil eroded by rain, some part of the highway in the air
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

ब्रजघाट पुलिस चौकी के पास दिल्ली हाईवे का बड़ा हिस्सा कट गया है। बारिश से मिट्टी का कटान इस हद तक हुआ है कि सड़क के नीचे का कुछ भाग खोखला नजर आ रहा है। इस कटान से हाईवे पर चलने वालों को खतरा बढ़ गया है। फिलहाल हाईवे की यह लेन (दिल्ली-मुरादाबाद लेन) कांवड़ियों के लिए आरक्षित है।
हाईवे की इस तरह की हालत बुधवार रात में किसी समय हुई। सड़क से गुजरते समय यह खतरा नजर न आने से आसपास के लोगों को इसकी जानकारी बृहस्पतिवार सुबह हुई। सड़क के नीचे बड़ा हिस्सा कटान का शिकार होने और मिट्टी गायब होने से लोगों की चिंता बढ़ गई। लोगों का कहना है कि हाईवे के इस हिस्से से भारी वाहन गुजरने पर बड़े हादसे की आशंका से इन्कार नहीं किया सकता।
विज्ञापन


दूसरी ओर बृहस्पतिवार का पूरा दिन गुजरने के बाद भी हाईवे की इस स्थिति पर न तो एनएचएआई टीम ने गौर किया और न ही पुलिस या प्रशासन के स्थानीय अधिकारियों ने। इस बात से हर कोई हैरान है। सवाल उठ रहा है कि कांवड़ यात्रा के चलते मुरादाबाद-दिल्ली के बीच हाईवे की हर स्तर से निगरानी की जा रही है। कांवड़ियों और वाहनों की सुरक्षा के लिए कई विशेष बंदोबस्त भी किए गए हैं। इतना सब होने के बाद भी हाईवे के नीचे मिट्टी के कटान से आधार खोखला हो जाने पर ध्यान क्योंं नहीं दिया जा रहा, यह सवाल सबकी जुबान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में पूछने पर हाईवे चौड़ीकरण एवं मरम्मत का काम कर रही कंपनी के जीएम ललित मोहन तिवारी ने कहा कि टीम को भेजकर सड़क के आधार को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed