Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Snatcher Snatches Earrings from Elderly Woman's Ears

Amroha News: उचक्के ने बुजुर्ग महिला के कान से कुंडल छीने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Snatcher Snatches Earrings from Elderly Woman's Ears
मंडी धनौरा। नगर के मध्य स्थित कॉलोनी में बकरी चरा रही बुजुर्ग महिला के कान से उचक्के ने कुंडल छीन लिए। कुंडल छीनने से महिला के कान से खून निकलने लगा। शोर की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। ब्लॉक कार्यालय से पहले रामबाग कॉलोनी में वही रहने वाली बुजुर्ग महिला अख्तरी शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे अपनी बकरी को घास चरा रही थी। अख्तरी के बेटे ने बताया कि उस समय वहां सुनसान थी। इस दौरान एक उचक्का आया और उसने मां के कान का कुंडल छीन लिया। कुंडल छीनने से महिला नीचे गिर पड़ी और उनके कान से खून बहने लगा। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पडोस में रहने वाले लोग मौके पर पहुंच गए। महिला ने उनको घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उचक्के की तलाश भी की लेकिन कोई हाथ नहीं आया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। रामबाग कॉलोनी काफी व्यस्त रहती है। परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed