{"_id":"6032bacd8ebc3ee95c52be0d","slug":"sn-warriar-won-the-match-jpnagar-news-mbd380475420","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएन वारियर्स ने 115 रन से जीता फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन वारियर्स ने 115 रन से जीता फाइनल मैच
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और आर्यन क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में रविवार को फाइनल मैच मुरादाबाद की एसएन वारियर्स और लक्ष्मी वारियर्स की टीमों के बीच खेला गया। एसएन के गेंदबाजों के आगे लक्ष्मी वारियर्स के खिलाड़ी पस्त नजर आए। लक्ष्मी की पूरी टीम 152 रनों के मुकाबले सिर्फ 37 रनों पर ही पैवेलियन लौट गई। एसएन ने फाइनल मैच 115 रनों से जीत लिया।
एसएन वारियर्स के कप्तान समद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैदान में उतरे ओपनर बल्लेबाज समद और वसीम कुछ खास नहीं कर सके। इसमें वसीम 12 रन और समद 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अनवर ने 47 रन और अभिषेक चौधरी ने 21 रन का योगदान देकर टीम को सही स्थिति में पहुंचाया। अंत में मिर्जा ने 12 गेंद पर धुआंधार 37 रन बनाए। लिहाजा एसएन वारियर्स के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में 152 रन बनाए। लक्ष्मी वारियर्स की तरफ से पर्व चौधरी, शिवांश चौधरी, हर्षित विश्नोई ने 2-2 विकेट झटका जबकि शिवा सिंह को केवल 1 विकेट ही मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मी वारियर्स को शुरुआत में ही जोरदार झटका लगा। इंडिया 19 वर्ल्ड कप प्लेयर शिवा सिंह 2 रन और गौरव शून्य रन पर आउट हो गए। लक्ष्मी वारियर्स इन झटकों से उबर नहीं सकी। उनकी तरफ से आर्यन चौधरी ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। एसएन वारियर्स ने यह मैच 115 रन से जीत लिया। एसएन की तरफ से नितिन सिंह ने 4 और अभिषेक ने 2 विकेट लिए। अभिषेक चौधरी को 2 विकेट और 21 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। बेस्ट गेंदबाज ऑफ द टूर्नामेंट राघव गुप्ता, बेस्ट बल्लेबाज ऑफ द टूर्नामेंट समद हुसैन और प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट गौरव को दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि डीएसए मुरादाबाद सचिव विजय गुप्ता ने विजेता टीम को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी और उपविजेता टीम 25 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान क्रिकेट कोच हिमांचल यादव, चेयरमैन अनिल सिंह, डायरेक्टर अमन लिट, बदरुद्दीन सिद्दीकी, रमनीश सिद्धू, आदित्य सिंह, रवि यादव, अमित चौधरी, भीम शर्मा, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे। मैच में अंपायर की भूमिका सतेंदर सिंह और विपुल चौधरी ने निभाई।