फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   smuggling

लाल-सफेद चंदन से काली कमाई की आईटी और ईडी करेगी जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
smuggling
अमरोहा अमर उजाला में चंदन की तस्करी की खबरें। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। लाल और सफेद चंदन की तस्करी कर पिता-पुत्र द्वारा कमाई गई संपत्ति की इन्कम टैक्स और ईडी जांच करेेंगी। मुख्य आरोपी पिता-पुत्र की दिल्ली और अमरोहा में पांच-पांच मंजिला आलीशान कोठियां और लक्जरी कारें हैं। पुलिस को दोनों की गिरफ्तारी का इंतजार है। इसके बाद उनके शस्त्र लाइसेंस और पासपोर्ट सभी की निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। पुलिस ने आंध्र प्रदेश सहित अन्य साउथ प्रांतों से आरोपी पिता-पुत्र का आपराधिक इतिहास मंगाया है। फिलहाल पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उधर, चंदन की लकड़ी तस्करी के मुख्य आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोतवाली पुलिस ने उसके अमरोहा स्थित दो ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। बावजूद इसके उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फरार पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई है।
विज्ञापन

नौ अगस्त की रात दिल्ली क्राइम ब्रांच और अमरोहा नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मोहल्ला हाशमी नगर स्थित अनवारी हवेली के गोदाम से 133 क्विंटल लाल और सफेद चंदन बरामद किया था। पुलिस ने मौके पर तीन तस्कर अरशद अली अंसारी, महमूद आलम अंसारी और मोहम्मद सलमान को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। अमरोहा निवासी कमर अहमद अंसारी और उसका बेटा शाकिर उर्फ बंटी को चंदन की लकड़ी तस्करी के मुख्य आरोपी थे। पर्दाफाश के साठ दिन बाद भी पिता-पुत्र पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। वहीं गुरुवार को न्यायालय ने पिता-पुत्र के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र ने चंदन की तस्करी कर खरबों की संपत्ति कमाई है। बंटी अपने पिता कमर अहमद के साथ वर्षों से चंदन तस्करी में लिप्त है। इनका चंदन तस्करी का एक गिरोह है, जो दिल्ली के विश्वास नगर से संचालित था। पिता-पुत्र की दिल्ली के विश्वास नगर और खारी बावली में तीन आलीशान कोठियां और लग्जरी कारें हैं। अमरोहा में मोहल्ला नौगजा नई बस्ती और हाशमी नगर में भी पांच-पांच मंजिला इमारतें हैं। किसी को उस पर शक न हो इसके लिए उन्होंने दिल्ली विश्वास नगर में एक मेडिकल स्टोर खोल रखा है। उस पर कभी पिता और कभी बेटी बैठती थी। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी का इंतजार है। इसके बाद उनके द्वारा अवैध रूप से कमाई गई अकूत संपत्ति की रिपोर्ट इन्कम टैक्स और ईडी को सौंपकर जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके लाइसेंस, पासपोर्ट और जितने भी सरकारी कागजात है सभी को निरस्त कराया जाएगा। साथ ही आंध्र प्रदेश से तस्कर पिता-पुत्र का आपराधिक इतिहास मंगाया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने अमरोहा स्थित ठिकानों पर भी की छापेमारी
अमरोहा। चंदन की लकड़ी तस्करी के मुख्य आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोतवाली पुलिस ने उसके अमरोहा स्थित दो ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। बावजूद इसके उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फरार पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई है। साथ ही विवेचना के दौरान पुलिस धंधे में संलिप्त स्थानीय लोगों का कनेक्शन तलाश रही है।

चंदन की लकड़ी की तस्करी का धंधा रेडीमेड कपड़े और परचून के व्यापार की आड़ में चल रहा था। चंदन तस्करी के भंडाफोड़ होने के बाद पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए अमरोहा पुलिस ने दिल्ली पहुंची थी। यहां तस्कर पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। लेकिन, उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पिछले दो महीने से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि चंदन की लकड़ी तस्करी के मुख्य आरोपी कमर अहमद अंसारी और उसका बेटा शाकिर उर्फ बंटी के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए अमरोहा स्थित ठिकानों पर दबिश दी गई। लेकिन, वह फरार है। अब पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। दोनों पिता-पुत्र को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed