फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   smajwadi worker stoped by police

रामपुर जा रहे सपाइयों को रोका, नोकझोंक-हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
smajwadi worker stoped by police
अमरोहा के गांधी मूर्ति पर पुलिस और सपाइयों के बीच खींचातानी और धक्कामुक्की होती हुई। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। सांसद मोहम्मद आजम खां और उनके विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ लगातार कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को रामपुर जा रहे अमरोहा के सपाइयों को पुलिस ने रोक दिया। गुस्साए सपाई विधायक महबूब अली के नेतृत्व में गांधी मूर्ति पर धरने पर बैठ गए। जहां पुलिस और सपाइयों में जमकर नोकझोंक हुई। हंगामे की स्थिति बनी रही। सपाइयों ने सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दो घंटे गांधी मूर्ति चौराहे अफरातफरी रही। जिससे जाम लग गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसपी के आश्वासन पर सपाइयों ने धरना समाप्त किया। एसडीएम ने अपनी गाड़ी में बैठाकर विधायक महबूब अली को उनके घर छोड़ा। अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

गुरुवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आह्वान पर सदर विधायक विधायक महबूब अली और एमएलसी परवेज अली अपने आवास से समर्थकों के साथ रामपुर जाने के लिए निकले। गाड़ियों का काफिला गांधी मूर्ति चौराहे पर पहुंचा। जहां पहले से मौजूद एडीएम प्रशासनिक गुलाब चंद और एएसपी अजय प्रताप सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ उन्हें रोक लिया। जिसे लेकर महबूब अली और उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस और सपाइयों के बीच खींचातानी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। जमकर हंगामा हुआ। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं के साथ महबूब अली नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर उनका उत्पीड़न कर रही है। सांसद आजम खान और विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ लगातार फर्जी मुकदमा दर्ज किए जा रहे हैं। इस सरकार में लूट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाओं को बल मिल रहा है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। प्रदेश में अपराध चरम पर है। सूबे में जंगल राज कायम हो गया है। परवेज अली ने कहा यह तानाशाही सरकार है और तानाशाही ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। कहा कि सपाई रामपुर न पहुंच सकें इसलिए उनके आवास के सामने सुबह से ही फोर्स तैनात कर दी गई। एडीएम, एएसपी और एसडीम सदर ने विधायक महबूब अली को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने, उन्होंने स्पष्ट कह दिया जब तक डीएम और एसपी मौके पर नहीं आएंगे। वह यहां से हटने वाले नहीं हैं। इसके बाद एसपी डॉ विपिन ताडा ने मौके पर पहुंचकर विधायक महबूब अली से बात कर धरना समाप्त करा दिया। इसके बाद एसडीएम सदर इंद्रनंदन विधायक महबूब अली को अपनी गाड़ी में बैठाकर उनके आवास तक लेकर पहुंचे। वहीं गुस्साए समर्थक गाड़ी के आगे लेट गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान जुल्फिकार अली, शाहिद प्रधान, मुशाहिद प्रधान, डॉ आफताब सैफी, संसार हुसैन, साजिद अली, धर्मपाल सिंह, जाकिर हुसैन, जाहिद अली, रईस अहमद, सत्तार प्रधान, मरगूब सिद्दीकी, मुख्तार नकवी, कामिल मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed