{"_id":"5f1c856e8ebc3e9fec57e8cb","slug":"slaughting-gajraula-news-mbd3570589143","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशु को काटने में दूल्हा-दुल्हन के पिता समेत आठ का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित पशु को काटने में दूल्हा-दुल्हन के पिता समेत आठ का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में बारात के लिए प्रतिबंधित पशु काटने के आरोप में दूल्हा-दुल्हन के पिता समेत आठ लोगों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। फरार चल रहे नौ लोगों की पुलिस तेजी से तलाश कर रही है। मौके से दो कुंतल मांस और जमीन में गड़ा लवारे का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ गोहत्या निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
शनिवार को इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि गांव मोहम्मदाबाद निवासी दुल्हन के पिता मोमीन ठेकेदार, प्रतिबंधित पशु को काटने वाले आरिफ, दोस्त मोहम्मद, रईस, मोमीन तैयारी में सहयोग करने वाले नाजिम और तैमूर के साथ ही दूल्हे के पिता फुरकान निवासी उझारी थाना सैदनगली का गोहत्या निवारण अधिनियम की धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया। मौके से बर्तन और उपकरण आदि भी बरामद हुए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी इस मामले में फरार चल रहे गांव के ही राशिद, प्रतिबंधित पशु को काटने वाले मुजाहिद, वाहिद, यामीन, दुल्हन के भाई फरियाद, चाचा यामीन, शकील, वकील के साथ ही दूल्हा शादान निवासी उझारी थाना सैदनगली की तलाश की जा रही है। कुल 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में मोमीन ठेकेदार की बेटी की बरात उझारी से आनी थी। इसके लिए उन्होंने प्रतिबंधित पशु का कटान करवाया था। इसकी शिकायत मिलने पर सीओ सत्येंद्र कुमार ने गांव में छापा मारकर जमीन में दबा मृत कटरा और कई बर्तनों में एक घर में रखा दो कुंतल गोमांस बरामद किया था। वहां आए पशु चिकित्साधिकारी डा. ओमवीर सिंह और पशु चिकित्साधिकारी ककराला डा. मुश्ताक अहमद ने मांस का परीक्षण कर नमूना जांच को मथुरा भिजवाया था।