फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six youths drowned in the Ganges after giving the bhat, saved four

छह लोग गंगा में डूबे, चार बचा लिए गए, दो की तलाश जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Six youths drowned in the Ganges after giving the bhat, saved four
गजरौला (अमरोहा)। पड़ोस के गांव टोकरा पट्टी में भात भरने के बाद तिगरी गंगा में नहाने पहुंचे छह लोगों में से एक युवक और एक किशोर डूब गया है जबकि चार युवकों को लोगों ने प्रयास करके बचा लिया। गोताखोरों के साथ ही गांव के युवक उनको तलाश कर रहे हैं। रात आठ बजे के बाद तक पुलिस भी तलाश कराने में जुटी रही।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी निवासी मेहर चंद्र की बृहस्पतिवार को बरात आई थी। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकड़ी अजीज में महरचंद्र की ससुराल है। उसकी बेटी की शादी में सरकड़ी अजीज से भात लेकर आए थे। इनमें 18 वर्षीय नकुल पुत्र संजीव, 15 वर्षीय अतुल व उसका भाई नितिन पुत्र विजयपाल, अरुण, राजकुमार, रणजीत शामिल थे। भात भरने के बाद शाम को कुछ युवकों को गर्मी लगी तो तिगरी गंगा में नहाने के लिए चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाते समय सभी युवक गंगा जल में काफी आगे चले गए। जहां पर अचानक गहरा जल आ गया। उपरोक्त सभी छह डूबने लगे। उनको डूबते देख पुरोहितों और आसपास के लोगों ने शोर मचाया। गांव वालों ने गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोर भी गंगा में कूद पड़े। खासी मशक्कत के बाद गोताखोरों और ग्रामीणों ने अरुण, राजकुमार, रणजीत और नितिन को बचा लिया, लेकिन गहरे जल में समाए नकुल (18) व अतुल (15) का पता नहीं चला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश तिवारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस भी डूबे दोनों को तलाश कराने में जुट गई। रात आठ बजे के बाद तक गोताखोर, ग्रामीण और पुलिसकर्मी गंगा में तलाश करते रहे, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। गंगा में उनकी तलाश जारी है। थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि चार युवकों को बचा लिया गया है। डूबे एक युवक व एक किशोर की तलाश जारी है।
विज्ञापन

तलाश में लगाए पड़ोसी गांवों के भी गोताखोर
गजरौला। टोकरा पट्टी में भात भरने के बाद तिगरी गंगा में डूबे नकुल व अतुल पता नहीं चला। देर शाम तक उनकी तलाश जारी थी। पुलिस ने डूबे युवक व किशोर को तलाश कराने के लिए आसपास के गांवों से गोताखोर भी बुला लिए। उन्होंने भी गंगा में छलांग लगा दी। रात आठ बजे के बाद तक गोताखोर गंगा में तलाश करने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed